maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

#मॉनसून विथ फॉर्च्यून विज्ञापन अभियान

मुंबई, 24 जुलाई 2024: अदाणी विल्मर ने बारिश की शुरुआत के मद्देनज़र अपने नए लॉन्च किए गए #मॉनसून विथ फार्च्यून विज्ञापन अभियान को एक शानदार रूप दिया है। इस अनोखे अभियान के साथ मानसून के मौसम का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फॉर्च्यून ने बारिश के दिनों में पकौड़े खाने के आनंद को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर ये इनोवेटिव होर्डिंग लगाए हैं। इन होर्डिंग में एक अनूठी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो बारिश होते ही खाली प्लेट को स्वादिष्ट पकोड़े की प्लेट में बदल देती है।

आकर्षक, चमकीले हरे-पीले रंग के होर्डिंग में एक खाली प्लेट है जिस पर लिखा होता है, ‘बारिश का इंतज़ार’, जो बारिश के साथ ही ‘पकौड़े तैयार हैं’ में बदल जाता है। यह मानसून से जुड़ी उम्मीद और उत्साह को पूरी तरह से दर्शाता है। यह खूबसूरत, संवाद शैली निश्चित रूप से ध्यान आकर्षित करेगा और होर्डिंग के पास से गुज़रने वालों को मुस्कुराने पर मज़बूर करेगा।

फॉर्च्यून ने मानसून के अहसास को बेहतर बनाने के लिए, एक दिल को छू लेने वाला टीवीसी लॉन्च किया है, जो इस मौसम के सार को दर्शाता है। टीवीसी की आकर्षक टैगलाइन है ‘ये बारिश फिर से आई है, साथ अपने पकौड़े का मौसम लाई है’। यह बारिश के मौसम के उस आनंद पर केंद्रित है, जिसका अनुभव हम सबने अपनी मां के हाथ के बने पकौड़े खाते हुए किया है।

श्री मुकेश मिश्रा, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग), अदाणी विल्मर ने कहा,”यह नए किस्म का अभियान मानसून की खुशी का जश्न मनाने और अपने उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ने के हमारे प्रयास का अंग है। हमारा मानना है कि यह रचनात्मक दृष्टिकोण हमारे दर्शकों को पसंद आएगा और फॉर्च्यून को एक ऐसे ब्रांड के रूप में मज़बूत करेगा जो भारतीय घरों की परंपराओं और स्वाद को समझता है और उन्हें अपनाता है।”

Related posts

हिरो मोटोकॉर्पकडून फेस्टिव्‍ह मोहिम लाँच

Shivani Shetty

फेडएक्स इंटरनॅशनल कनेक्ट प्लसचा विस्तार

Shivani Shetty

जसलोक हॉस्पिटलने टर्मिनल प्रोस्टेट कर्करोगाने पीडित रूग्‍णाचे प्राण वाचवले

Shivani Shetty

Leave a Comment