maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
generalPublic Interest

सैमसंग टीवी प्लस पर ईटीवी नेटवर्क के चार नए चैनल, मनोरंजन हुआ और भी मज़ेदार

गुरुग्राम, भारत – 2025 – सैमसंग टीवी प्लस, भारत में उपलब्ध फ्री ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी (FAST) सेवा, ने अपने कंटेंट पोर्टफोलियो में ईनाडु टेलीविज़न (ETV नेटवर्क) के चार नए चैनल जोड़ने की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ, सैमसंग टीवी प्लस के मज़बूत कैटलॉग में अब 150 से अधिक FAST चैनल शामिल हो गए हैं, जो भारतीय दर्शकों को विविधतापूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला नया मनोरंजन अनुभव प्रदान करेंगे।

ईटीवी नेटवर्क भारत की चुनिंदा और भरोसेमंद प्रसारण कंपनियों में से एक है। सैटेलाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद इस नेटवर्क की विस्तृत कंटेंट लाइब्रेरी में न्यूज़, म्यूज़िक, युवाओं के लिए विशेष शो और कॉमेडी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम शामिल हैं, जो पिछले दो दशकों से हर वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।

सैमसंग टीवी प्लस में साउथईस्ट एशिया और इंडिया के बिज़नेस डेवलपमेंट के जनरल मैनेजर कुणाल मेहता ने कहा, “हमारा उद्देश्य दर्शकों और विज्ञापनदाताओं को सैमसंग टीवी प्लस प्लेटफॉर्म पर बेजोड़ एक्सेस और बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। ईटीवी नेटवर्क के नए FAST चैनल्स को शामिल कर हम दक्षिण भारत के दर्शकों तक अपनी पहुँच और मज़बूत करना चाहते हैं, ताकि उन्हें तेलुगु मनोरंजन की दुनिया का नवीनतम कंटेंट आसानी से मिल सके। यह साझेदारी हमारे इस विज़न को और सशक्त बनाती है।”

ईनाडु टेलीविज़न प्रा. लि. के सीईओ के. बापिनीडु ने कहा, “ईटीवी नेटवर्क में हमारा उद्देश्य हमेशा विविधतापूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन प्रस्तुत करना रहा है, जो हर आयु वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करे। कनेक्टेड टीवी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, हम सैमसंग टीवी प्लस पर अपने चार नए FAST चैनल (ईटीवी न्यूज़, ईटीवी जोश, ईटीवी म्यूज़िक और ईटीवी कॉमेडी) लॉन्च करके अपनी डिजिटल उपस्थिति को और मज़बूत बना रहे हैं। हमारी कंटेंट-फर्स्ट रणनीति हमेशा दर्शकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर निरंतर नवाचार, परीक्षण और सुधार पर केंद्रित रहती है। यह साझेदारी हमें व्यक्तिगत और क्यूरेटेड कंटेंट दर्शकों तक पहुँचाने का बेहतरीन अवसर देती है।”

इस साझेदारी के साथ, सैमसंग टीवी प्लस अपने क्षेत्रीय, कला और संगीत से जुड़े कंटेंट को और विस्तार दे रहा है तथा कनेक्टेड टीवी पर मुफ्त प्रीमियम स्ट्रीमिंग के लिए अपनी अग्रणी स्थिति को मज़बूत कर रहा है। ईटीवी नेटवर्क के चैनलों का जुड़ना सैमसंग के व्यापक विज़न को दर्शाता है, जिसमें तकनीक के माध्यम से भाषा और भौगोलिक सीमाओं को तोड़ते हुए विविध कंटेंट को हर घर तक पहुँचाना शामिल है।

ईटीवी की क्षेत्रीय कहानियों की विरासत और सैमसंग टीवी प्लस की तकनीक, व्यापक पहुँच और प्लेटफ़ॉर्म इंटेलिजेंस के संगम से यह साझेदारी डिजिटल मनोरंजन के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाती है। यह उदाहरण पेश करती है कि किस तरह पारंपरिक प्रसारक और स्मार्ट टीवी प्लेटफ़ॉर्म मिलकर भारत में डिजिटल कंटेंट खपत के तरीकों को फिर से परिभाषित कर सकते हैं।

Related posts

लेवरेज एड्युद्वारे १५०,००० डॉलर्सची स्‍कॉलरशिप्‍स

Shivani Shetty

मुलांसाठी भारतातील पहिले व सर्वात सुरक्षित स्‍मार्ट ‘एनेबल टॅब’ लाँच

Shivani Shetty

हिरो मोटोकॉर्पच्‍या करिझ्मा एक्‍सएमआरला मिळाला १३,६८८ बुकिंग्‍जचा प्रतिसाद

Shivani Shetty

Leave a Comment