maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
generalPublic Interest

सैमसंग ने भारत में अपने नए प्रीमियम AI टैबलेट्स की प्री-बुकिंग शुरू की

गुरुग्राम, भारत – 1 सितम्बर 2025: भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज घोषणा की कि उपभोक्ता अब कंपनी के नए प्रीमियम एआई टैबलेट्स को प्री-रिज़र्व कर सकते हैं। नए टैबलेट्स का यह लाइनअप अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ आएगा, जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस और गैलेक्सी एआई की एडवांस सुविधाएँ भी शामिल होंगी।

उपभोक्ता 29 अगस्त से 4 सितंबर तक केवल 1,000 रुपये की टोकन राशि देकर Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नए टैबलेट्स प्री-रिज़र्व कर सकते हैं। प्री-रिज़र्व करने वाले ग्राहकों को अर्ली एक्सेस का लाभ मिलेगा और खरीदारी पूरी करने पर 2,999 रुपये मूल्य का सैमसंग 45W ट्रैवल एडैप्टर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।

नए प्रीमियम एआई टैबलेट्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों को एक नए स्तर पर ले जाएँ। प्रीमियम डिस्प्ले, स्टाइलिश डिज़ाइन और एडवांस गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ ये टैबलेट्स, चाहे काम हो, पढ़ाई हो या गेमिंग – हर ज़रूरत के लिए सैमसंग की अत्याधुनिक तकनीक के साथ एक बेहतरीन और सहज अनुभव का वादा करते हैं।

Related posts

सॅमसंगकडून स्‍मार्ट कूलिंगला नव्‍या उंचीवर घेऊन जाणाऱ्या एआय वैशिष्‍ट्यांनी युक्‍त बीस्‍पोक एआय रेफ्रिजरेटर सिरीज लाँच

Shivani Shetty

मेधा शंकरने जिंकला IMDb स्टारमीटर पुरस्कार

Shivani Shetty

टर्बो ईव्ही १००० आला रे! ऑयलर मोटर्स ने मुंबईमध्ये दाखल केला जगातील पहिला १ टन क्षमतेचा इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक

Shivani Shetty

Leave a Comment