maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

कोका कोला इंडिया के किन्ले सोडा ने 1,500 करोड़ रुपये की उपलब्धि हासिल की, सोडा कैटेगरी में सबसे आगे

राष्ट्रीय, 25 अप्रैल 2025: कोका-कोला के प्रमुख ब्रांड किन्ले सोडा ने 1,500 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को पार कर लिया है। यह उपलब्धि कंपनी की रणनीति को दिखाती है, जो उपभोक्ताओं की मांग के आधार पर अलग-अलग तरह के पेय पदार्थ उपलब्ध कराती है। राजस्‍व में यह बढ़ोतरी किन्‍ले की निरंतरता, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के दम पर हासिल की गई है।

दो दशकों से अधिक समय से, किन्ले भारत के साथ बढ़ रहा है, और यह लोगों के रोजमर्रा और उत्सव के पलों का हिस्सा बन गया है। सड़क किनारे ठेले पर नींबू सोडा से लेकर प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी मिक्सर तक, ब्रांड ने एक भरोसेमंद, शानदार क्‍वॉलिटी के सोडा के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसका ताज़ा स्वाद और सिग्‍नेचर कार्बोनेशन इसे हर अवसर, आउटलेट और पीढ़ी के लिए पसंदीदा पेय बनाता है।
किन्ले सोडा वर्तमान में भारत में 14 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर 200 एमएल से 2.25 लीटर की पीईटी बॉटल में उपलब्ध है। इसमें स्थानीय किराना दुकानों से लेकर स्विगी और ज़ेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स और प्रीमियम शेल्फ तक शामिल हैं।
किन्ले, सोडा कैटेगरी में सबसे आगे है, और कोका-कोला इंडिया किन्ले स्ट्रॉन्ग सोडा के लिए एक नई ब्रांड पहचान के साथ अपनी उपस्थिति को और बढ़ा रहा है। यह गुणवत्ता और उपभोक्ता के भरोसे के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
विनय नायर, वाइस प्रेसिडेंट, फ्रैंचाइज़ी ऑपरेशंस, डेवलपिंग मार्केट्स, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया, ने कहा, “किन्ले सोडा ने विश्वास, निरंतरता और गुणवत्ता से यह सफलता हासिल की है। हमने दिखावे की जगह काम पर ध्यान दिया, यही हमारे प्रोडक्‍ट्स को खास बनाता है। उपभोक्ताओं की बात सुनकर और सही नवाचार के साथ, हमने हर जगह ब्रांड का विस्तार किया है। यह उपलब्धि उन लोगों के लिए उत्सव है जो हर दिन किन्ले को चुनते हैं। यह हमारी रणनीति दिखाती है कि हम उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से ब्रांड बनाते हैं। हम इसी तरह उपभोक्ता-केंद्रित सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, क्योंकि यही असली सफलता लाती है।”
किन्ले सोडा की सफलता कोका-कोला इंडिया की नवाचार और बाजार में अग्रणी रहने की प्रतिबद्धता को दिखाती है। यह डेटा-आधारित फैसलों, मजबूत सप्लाई चेन और रिफ्रेशमेंट को लेकर उपभोक्ताओं की चाहत पर ध्यान देने से हासिल हुई है।

Related posts

९१ वर्षीय वयस्क रुग्ण आणि ७० वर्षीय महिलेवर अपोलोत पहिल्यांदा टीएव्हीआय प्रक्रिया केली दोन वरिष्ठ रुग्णांच्या हृदयावर ‘टीएव्हीआय’ प्रक्रिया यशस्वीरीत्या पार पडली

Shivani Shetty

कोटक महिंद्रा बँक आणत आहे ‘सेहत का सफर’चे तिसरे पर्व – व्यावसायिक वाहनांच्या चालकांसाठी राष्ट्रव्यापी आरोग्य तपासणी शिबिरे आयोजित

Shivani Shetty

GJC ने एप्रिल २०२६ मध्ये GJS च्या ९ व्या आवृत्तीची घोषणा केली “अक्षय कला: द इटरनल आर्ट” आणि त्याचा नवीन लोगो अनावरण केला

Shivani Shetty

Leave a Comment