maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

भविष्य के लिए तैयार भारतीय घरों के लिए बनाए गए

मुंबई, 14 जुलाई 2025 : पानी को शुद्ध करने में सुविधा और नवाचार को नई परिभाषा देते हुए, स्वास्थ्य और स्वच्छता उद्योग में भारत की अग्रणी कंपनी, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने अग्रणी लॉन्गलाइफ नैनोपोर फ़िल्टर तकनीक से युक्त एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर की एक नई रेन्ज लॉन्च की है, जिसमें 2 साल तक बिना फ़िल्टर बदले स्वच्छ और सुरक्षित पीने का पानी मिलता है।

यूरेका फोर्ब्स ने अपने नए फ़िल्टर आधुनिक भारतीय घर के लिए डिज़ाइन किए हैं, जिनमें कम से कम रखरखाव के साथ बहुत ही आसानी से शुद्ध पानी मिलता है। 2 साल तक बिना बदले चलने वाला फ़िल्टर लंबे समय तक बेहतरीन परफॉरमेंस, कम रखरखाव लागत और पूरे वर्ष लगातार अच्छी गुणवत्ता का पानी देता है। यह नई रेंज अफोर्डबिलिटी और पहुंच के मामले में भी एक बड़ा कदम है। यह प्रौद्योगिकी नियमित रूप से फिल्टर रिप्लेसमेंट पर आकर्षक बचत के साथ, गुणवत्ता या सुरक्षा से समझौता किए बिना, ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय घरों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पानी पाना अधिक आसान बनाती है।

इस लॉन्च के लिए, यूरेका फोर्ब्स ने एक बढ़िया टीवी एडवर्टाइज़मेंट जारी किया है। पीने का पानी अगर असुरक्षित है तो उसकी वास्तविक लागत को इसमें दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक छोटे लड़का बीमार है, और उसके पापा को एहसास होता है कि बिना फ़िल्टर किए पानी की वजह से ऐसा हो सकता है। वह बताते है कि बार-बार फ़िल्टर बदलने की महंगी लागत के कारण उन्होंने प्यूरीफायर नहीं लगवाया। फिर एक दोस्त उन्हें 2 साल की फ़िल्टर लाइफ वाले एक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर की नयी रेंज के बारे में बताता है, जो हर घर के लिए किफायती सुरक्षा प्रदान करता है।

श्री अनुराग कुमार, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने कहा,”यूरेका फोर्ब्स में, हम भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को समझते हैं। वे सुविधा, मूल्य और विश्वसनीयता चाहते हैं। लॉन्गलाइफ नैनोपोर फ़िल्टर तकनीक से युक्त 2 साल की फ़िल्टर लाइफ वाले एक्वागार्ड वॉटर प्यूरीफायर की हमारी नई रेंज के साथ, हम न केवल पानी के प्यूरिफिकेशन को सरल बना रहे हैं, बल्कि इसे और भी किफ़ायती भी बना रहे हैं। यह हर भारतीय घर को सुरक्षित और स्वस्थ पेयजल आसानी से उपलब्ध कराने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा नया टीवीसी एक प्रासंगिक, भावनात्मक कहानी के ज़रिए इस संदेश को जीवंत करता है जो सुलभ, दीर्घकालिक वाटर प्यूरिफिकेशन समाधानों के महत्व पर प्रकाश डालता है और गलतफहमी को दूर करता है कि स्वच्छ और स्वास्थ्यकर पानी महंगा नहीं है और हर कोई उसे पा सकता है। हमें गर्व है कि आजीवन सुरक्षा के लिए लॉन्ग-लाइफ फ़िल्टर का वादा हमें पूरा किया है।”

इस लॉन्च के साथ, यूरेका फोर्ब्स भारतीय उपभोक्ताओं की व्यस्त जीवनशैली और अपेक्षाओं के अनुरूप, पानी के प्यूरिफिकेशन के लिए नवाचार-संचालित समाधानों में अपनी अग्रणी स्थिति को और मज़बूत कर रहा है।

Related posts

लिव्‍हप्‍युअरकडून पहिल्‍या तिमाहीच्‍या निकालांमध्‍ये प्रबळ वाढीची नोंद

Shivani Shetty

रॉकस्टारपासून राजनीतिपर्यंत रणबीर कपूरच्या 41 व्या वाढदिवशी IMDb वरील टॉप 8 सर्वाधिक रेटींग असलेल्या चित्रपटाचा आनंद घ्या!

Shivani Shetty

टोयोटा किर्लोस्कर मोटरने प्रस्तावित नवीन गुंतवणुकीसाठी महाराष्ट्रासोबत सामंजस्य करार केला

Shivani Shetty

Leave a Comment