maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

बिदादी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फाउंडेशन ने फिटनेस, सड़क सुरक्षा और निरंतरता को बढ़ावा देते हुए टोयोटा बिदादी हाफ मैराथन के दूसरे आयोजन की मेजबानी की

बैंगलोर, 24 मार्च 2025: बिदादी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फाउंडेशन (बीआईएएफ) ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके के खूबसूरत बिदादी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जॉलीवुड स्टूडियोज में 23 मार्च 2025 को दूसरे टोयोटा बिदादी हाफ मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। “रन फॉर सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी” थीम पर केंद्रित इस मैराथन में विभिन्न क्षेत्रों से 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया था। ये समाज के भिन्न क्षेत्रों के लोग हैं जो फिटनेस, सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के लिए बढ़ते जुनून को दर्शाता है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सड़क सुरक्षा और निरंतरता के लिये अपनी मजबूत प्रतिबद्धता के साथ टाइटल प्रायोजक के रूप में इस आयोजन का गर्व से समर्थन किया।
भारत सड़क सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से लगातार जूझ रहा है- सड़क दुर्घटनाओं के कारण हर साल 1,50,000 से ज़्यादा मौतें होती हैं, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ज़्यादा है। चौंकाने वाली बात यह है कि 5 से 29 साल की उम्र के लोगों में मौत का सबसे बड़ा कारण सड़क यातायात दुर्घटनाएँ हैं। इस पृष्ठभूमि में, मैराथन जागरूकता बढ़ाने, ज़िम्मेदार सड़क व्यवहार की जरूरत बताने और बदलाव के लिए प्रेरित करने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में सामने आया।
यह मैराथन सामुदायिक भावना, लचीलेपन और सामूहिक कार्रवाई का एक सशक्त उदाहरण है। इसमें 30 से अधिक उद्योगों के प्रतिभागियों, फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों, सामुदायिक सदस्यों और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के 1,000 से अधिक धावकों के एक उल्लेखनीय समूह ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन में रामनगर के सरकारी अधिकारी श्री यशवंत गुरुकर, आईएएस, डिप्टी कमिश्नर की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई; जिन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा और निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत, साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा मैराथन दौड़ से परे इसके गहरे उद्देश्य पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के मुख्य संचार अधिकारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और राज्य मामलों के प्रमुख श्री सुदीप दलवी ने कहा, “टोयोटा में, हम स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने वाली निरंतर जारी रहने वाली पहलों के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। टोयोटा बिदादी हाफ मैराथन एक दौड़ भर नहीं है – यह एक स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार भविष्य बनाने के हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण है। विभिन्न पृष्ठभूमि, उद्योगों और समुदायों के व्यक्तियों को एक साथ लाकर, इस मैराथन ने सार्थक परिवर्तन लाने में एकता की शक्ति का प्रदर्शन किया है। हम सभी हितधारकों से प्राप्त उत्साहपूर्ण भागीदारी और अटूट समर्थन पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं। टोयोटा ऐसी पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है जो लोगों को सड़क सुरक्षा और स्थिरता की वकालत करते हुए अपनी फिटनेस की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती हैं।”
व्यापक जागरूकता अभियान के भाग के रूप में, मैराथन में छात्रों और स्वयंसेवकों द्वारा संचालित प्रभावशाली सड़क सुरक्षा होर्डिंग, नुक्कड़ नाटक और स्किट शामिल थे, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को जिम्मेदार सड़क व्यवहार तथा स्थिरता के बारे में शिक्षित किया जा सके। बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने समुदाय की गहरी भागीदारी को बढ़ावा दिया, जिससे कार्यक्रम की समावेशी भावना को बल मिला। सभी फिटनेस स्तर के लिए दौड़ श्रेणियों के साथ इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, नौकरशाहों और समुदाय के सदस्यों सहित सभी क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 3के, 5के, 10के, 21के समयबद्ध दौड़ और मस्ती मनोरंजन से भरा एक 3के मजा दौड़ शामिल है। भाग लेने वालों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए मान्यता दी गई और पुरस्कृत किया गया।
भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत औपचारिक रूप से पंजीकृत बीआईए फाउंडेशन की स्थापना 2023 में हुई थी। यह रामनगर जिले में प्रभावशाली सामुदायिक विकास पहल को आगे बढ़ाता है। बिदादी औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास के उद्योगों के सामूहिक योगदान से संचालित, फाउंडेशन स्थायी, दीर्घकालिक परिवर्तन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। टोयोटा बिदादी हाफ मैराथन केवल शारीरिक सहनशक्ति का उत्सव नहीं था – यह स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक रैली का आह्वान था। एक सामान्य उद्देश्य के लिए व्यक्तियों, उद्योगों और संस्थानों को एक साथ लाकर, इस आयोजन ने समुदाय पर एक अमिट छाप छोड़ी, एकता, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को मजबूत किया जो फाउंडेशन के मिशन के केंद्र में हैं।

Related posts

इझमायट्रिपचा झूमकारसोबत सहयोग

Shivani Shetty

कोटक८११’कडून ३ इन १ सुपर बँक खात्याचे अनावरण; बचत करा, खर्च करा, कर्ज घ्या आणि कमवा – सर्व एकाच ठिकाणी

Shivani Shetty

सॅमसंग फॅब ग्रॅब फेस्‍टने यंदा सणासुदीच्‍या काळात सर्वात मोठ्या ऑफर्ससह एआयची क्षमता आणली

Shivani Shetty

Leave a Comment