maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

अनंता क्वेस्ट के पहले कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता अशिष विद्यार्थी और कई प्रमुख विशेषज्ञों के साथ

मुंबई, 20 नवंबर 2025: बॉलीवुड अभिनेता और मोटिवेशनल स्पीकर अशिष विद्यार्थी 13 दिसंबर 2025 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में होने वाले अनंता क्वेस्ट के पहले कार्यक्रम की शुरुआत अपने ओपनिंग कीनोट से करेंगे| अनंता क्वेस्ट एक ऐसा मंच है जो 50 से 65 वर्ष के लोगों को जीवन के अगले चरण को स्पष्टता, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ तैयार करने में मदद करता है|

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य (प्राण), वित्तीय समझ (अर्थ) और समुदाय (एकत्र) जैसे तीन मुख्य पहलुओं पर आधारित है| इसमें अभिनेता और पॉडकास्टर आशीष विद्यार्थी उद्घाटन भाषण देंगे| ह्यूमन परफॉर्मेंस कोच और लेखक शयामल वल्लभजी जिन्होंने अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, प्रभास, सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस जैसे कई नामों के साथ काम किया है, वे कमिटिंग टू एक्शन विषय पर क्लोज़िंग कीनोट प्रस्तुत करेंगे| उनके साथ कई थॉट लीडर्स, वेलनेस विशेषज्ञ और प्रेरक वक्ता भी शामिल होंगे|

कार्यक्रम को लेकर अभिनेता अशिष विद्यार्थी ने कहा:
“50 के बाद की जिंदगी रुकने की नहीं, नए रास्ते खोजने की होती है| मैं हमेशा मानता हूं कि उद्देश्य उम्र के साथ खत्म नहीं होता, वह बदलता है और आगे बढ़ता है| अनंता क्वेस्ट का काम शानदार है| यह लोगों को वह दिशा, साधन और समुदाय दे रहा है जिससे वे खुद को दोबारा पहचान सकें और समझ सकें कि आगे क्या करना है |”

संजय मेहता, संस्थापक, अनंता क्वेस्ट ने कहा:
“हम मानते हैं कि भारत के 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपने जीवन के एक रोमांचक नए दौर की शुरुआत पर हैं| यह दौर अनुभव, जिज्ञासा और नई संभावनाओं से बनता है| यह कार्यक्रम उन्हें रुककर सोचने, अपनी दिशा तय करने और अपने अगले कदम पर आगे बढ़ने में मदद करेगा | ”

संवादात्मक सत्र कहानियों और मार्गदर्शन से भरा यह कार्यक्रम जिज्ञासा, हिम्मत और जुड़ाव का एक उत्सव होगा| यह भारत में 50 वर्ष से अधिक आयु के जीवन को एक नए अवसरों से भरे चरण की तरह देखने की दिशा में अनंता क्वेस्ट की बड़ी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है|

रजिस्ट्रेशन अब खुले हैं: tickets|anantaquest|com

(इवेंट का एजेंडा उपलब्ध है। – यहाँ

Related posts

दीपिका पदुकोन झाली 38 वर्षांची: IMDb वरील ह्या अभिनेत्रीची सर्वोच्च रेटींग असलेली 8 शीर्षके अशी आहेत

Shivani Shetty

जान्हवी कपूरने मुंबईमध्ये गोरेगावआणि वांद्रे येथे कल्याण ज्वेलर्सच्यादोन नवीन शोरूम्सचे उदघाटन केले

Shivani Shetty

भारतभरातील तसेच सहमतीने निश्चित अन्य प्रदेशांतील ग्राहकांपर्यंत आरोग्य विज्ञान न्युट्रास्युटिकल पोर्टफोलिओ पोहोचवण्यासाठी नेस्ले इंडिया आणि डॉ. रेड्डीज यांच्यातर्फे जॉइंट व्हेंचरची स्थापना

Shivani Shetty

Leave a Comment