maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

मुंबई में अत्याधुनिक किडनी सेंटर बनाने में ‘ज़ी’ का योगदान

मुंबई, 16 अप्रैल 2024: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ी) ने एक ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में अपने कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व के दृष्टिकोण के अनुरूप, ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में एक किडनी सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर का उद्घाटन ‘ज़ी’ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री पुनीत गोयंका और ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी, डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने किया। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने मुंबई स्थित मौजूदा परिसर के भीतर बेहतरीन सुविधाओं से लैस एक नए टावर का उद्घाटन कर अपनी मौजूदा स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी सुविधा का विस्तार किया है।

‘ज़ी’ ने इस नए टावर में एक अत्याधुनिक किडनी सेंटर बनाने में योगदान दिया है। कंपनी, निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित अपनी कॉर्पोरेट सामजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) नीति के अनुरूप देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और अत्याधुनिक किडनी सेंटर के निर्माण के लिए समर्थन, इस दिशा में की गई एक और बड़ी पहल है। यह किडनी सेंटर पूर्ण चिकित्सा अनुपालन के साथ और प्रासंगिक दिशानिर्देशों के अनुरूप स्थापित किया गया है। जहां रोगियों को सर्वोत्तम श्रेणी की डायलिसिस सेवाएं प्रदान करने के लिए 11 बिस्तर और प्रति वर्ष 12,000 रोगियों की सेवा के लिए सुसज्जित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

डॉ.अनिरुद्ध कोहली, मुख्य कार्यकारी, ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कहा,”हम अस्पताल के नए टावर में स्थित विशेष किडनी सेंटर को शुरू करने में ज़ी के अमूल्य समर्थन के लिए आभारी हैं। चिकित्सा के लिहाज़ से अस्पताल की विशेषज्ञता और ज़ी के योगदान के साथ, हम किडनी की बीमारियों से पीड़ित रोगियों को व्यापक देखभाल प्रदान करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। यह सहयोग, हमारे रोगियों को असाधारण स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

श्री पुनीत गोयंका, प्रबंध निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा,“हमारे कॉर्पोरेट ज़िम्मेदारी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमें नए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले किडनी सेंटर के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल का समर्थन करने में खुशी हो रही है। ब्रीच कैंडी अस्पताल हमारे देश का शीर्ष चिकित्सा संस्थान है, और यह ज़ी के लिए सम्मान की बात है कि वह अपनी मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में इसकी मदद कर पा रही है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने से हमारे राष्ट्र के समग्र स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और अनगिनत लोगों के जीवन में सुधार होगा।

ज़ी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अनुसार, कंपनी अपने प्रमुख क्षेत्रों जैसे महिला सशक्तिकरण; कला, शिल्प, संस्कृति, राष्ट्रीय, विरासत और स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण; आपदा राहत एवं सुधार; खाद्य गुणवत्ता में सुधार के ज़रिये सार्वजनिक स्वास्थ्य में बेहतरी के लिए एकीकृत ग्रामीण विकास एवं पहल पर ज़ोर देती है। ज़ी ने एक अग्रणी कंटेंट कंपनी के रूप में देश के समग्र स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए निरंतर उल्लेखनीय पहलें की हैं।

Related posts

मधुमेहामुळे येणाऱ्या दृष्टिहीनतेला प्रतिबंध करण्यासाठी VRSI आणि RSSDI द्वारे पहिल्यांदाच डायबेटिक रेटिनोपॅथी तपासणीसाठीच्या मार्गदर्शक सूचना प्रसारित

Shivani Shetty

हृतिक रोशनच्या साथीने मोबिल™ चा वितरक सोहळा संपन्न

Shivani Shetty

मॅगीने १० स्त्रियांना त्यांचे उद्योजकतेचे स्वप्न प्रत्यक्षात आणण्यासाठी केले सक्षम

Shivani Shetty

Leave a Comment