maharashtraprimenews
ठळक बातम्या
Breaking newsgeneralPublic Interest

गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड जुलाई 2025 : लाइव स्ट्रीम कहां और कैसे देखें

गुरुग्राम, भारत – 8 जुलाई 2025 : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 9 जुलाई को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में ‘गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी अगली पीढ़ी की गैलेक्‍सी डिवाइसों से पर्दा उठाएगी, जिन्हें खासतौर पर नए एआई-पावर्ड इंटरफेस के इर्द-गिर्द दोबारा डिज़ाइन किया गया है। इन डिवाइसेज़ में ऐसा अत्याधुनिक हार्डवेयर होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पूरी ताकत को सक्रिय कर सकेगा और यूज़र्स को पहले से कहीं बेहतर अनुभव देगा।

इस साल सैमसंग की यह तकनीकी यात्रा एक नए मुकाम पर पहुंच रही है। नई गैलेक्‍सी Z सीरीज़ अब तक की सबसे पतली, सबसे हल्की और सबसे एडवांस फोल्डेबल डिवाइस होगी। इसे बेहद बारीकी से तैयार किया गया है और यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज़ से बेहद मजबूत है।

इस खास इवेंट को 9 जुलाई की शाम 7:30 बजे (भारतीय समय अनुसार) सैमसंग न्यूज रूम इंडिया (news.samsung.com/in) और सैमसंग इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

सैमसंग का मानना है कि भविष्य की झलक अब सामने है, और जल्द ही दुनिया देखेगी गैलेक्‍सी एआई की नई क्षमताओं और सैमसंग की बेहतरीन कारीगरी का संगम।

Related posts

अपोलोने राष्ट्रीय डॉक्टर दिनी प्रतिबंधात्मक आरोग्याप्रती आपली वचनबद्धता जाहीर केली

Shivani Shetty

सिंघानिया शाळेत एनएसजी (NSG) द्वारे मॉक ड्रिल चे आयोजन

Shivani Shetty

टाटा मोटर्सने प्रगत गतीशीलता सोल्‍यूशन्‍स दाखवण्‍यासाठी लाँच केला अद्वितीय ग्राहक सहभाग उपक्रम – ‘ट्रक उत्‍सव’

Shivani Shetty

Leave a Comment